फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: टेनरीकर्मी पर हमले के चार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जाजमऊ में टेनरीकर्मी पर हमले में मंगलवार को पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मोतीनगर निवासी टेनरीकर्मी सूफियान बीते 31 अगस्त को दवा लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडों का धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस पहल ही एक आरोपी नितिन उर्फ मल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मंगलवार को जाजमऊ से पुलिस ने पोखरपुर निवासी रोहित उर्फ नन्नू और दिलशाद खान, ओमपुरवा निवासी सुमित राजपूत उर्फ व्याकुल और राजा शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें