फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पनकी के हिमालय भवन के फ्लैट के दूसरे कमरे की फर्श भी धंसी

पनकी के शताब्दीनगर की हिमालय आवासीय योजना के बी-ब्लॉक में फ्लैट संख्या 13/3 के फर्श कुछ दिन पहले धंस गई थी। अब बगल वाले कमरे की फर्श धंसने के बाद करीब ढाई फीट गहरा गड्ढा हो गया है। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह केडीए की टीम ने निरीक्षण किया। बताया बाथरूम के पानी की निकासी सही न होने से फर्श धंसी है। हिमालय भवन के बी ब्लॉक में भूतल पर रहने वाले वंशवीर गुप्ता ने 2024 में अपनी मां सुनीता गुप्ता के नाम से 22.50 लाख रुपये में फ्लैट खरीदा था। 27 सितंबर को फर्श एक फीट नीचे धंस गई थी। उन्होंने घटिया निर्माण का आरोप लगाया था। वीर ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल सहित संबंधित विभागों में कई बार शिकायत की। वहीं, केडीए जोन-2 के अधिशासी अभियंता मयंक यादव ने बताया कि जलनिकासी की व्यवस्था सही न होने से फंर्श धंसी थी। केडीए ने अपने खर्च पर फ्लैट में आवश्यक मरम्मत व सुधार कार्य शुरू करा दिया है। अब जल निकासी की व्यवस्था भी सही की जा रही है ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी घटना न हो। मरम्मत कार्य चलने तक आवंटी को दूसरा फ्लैट रहने को दिया गया है। कार्य पूरा होने पर आवंटी अपने मूल फ्लैट में लौट आएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें