कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में रबी उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस प्रांतीय कृषि गोष्ठी में कानपुर, झांसी और चित्रकूटधाम मंडलों के भारी संख्या में किसान शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश शासन के कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा की गई। इसके साथ ही, किसानों के मनोरंजन और जागरूकता के लिए विशेष रूप से जादू शो का भी आयोजन किया गया।