फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रोडवेज बस में अंदर टपका पानी तो चालक ने लगाया छाता

बारिश में रोडवेज बसें भी टपक रही हैं। ऐसा ही तीन मिनट 34 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बस के अंदर बारिश का पानी टपकता दिखाई दे रहा है। सीटों और फर्श पर पानी ही पानी है। टपकते पानी से बचने के लिए चालक छाता लगाकर बैठा है। यह कानपुर के डिपो की बस है और वाराणसी रूट पर संचालित है। पानी गिरने के कारण सीटें भी गीली पड़ी हैं। वीडियो बनाने वाला शख्स हंसकर चालक से कह रहा है खुद तो छाता लगाए हो सवारियों के लिए भी छाता लाओ। इस पर चालक कहता है उन्हें हम नहीं विभाग छाता देगा। एक युवक बस की सीटों को कपड़े से पोंछता दिख रहा है। वहीं, रोडवेज क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि बस से पानी टपकने की जानकारी नही है। पता लगवा कर बस की मरम्मत करवाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें