सोमवार रात को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने शहर का निरीक्षण किया।सड़क को किनारे फैली गंदगी को लेकर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कहीं भी खुले में कूड़ा नही दिखना चाहिए और अगर दिखा तो कड़ी कार्यवाही होगी।अब देखना है कि जिलाधिकारी के इस निर्देश का पालन ग्रामीण क्षेत्रो में होगा या नही। अमर उजाला के कैमरे में मंधना बाजार के पास बिठूर रोड तक फैला कूड़े का अंबार कैद हुआ