कानपुर के चकेरी थानांतर्गत कृष्णा नगर में स्थित स्थानीय पार्क रखरखाव के भारी अभाव में अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। उपेक्षा के चलते पार्क का पूरा परिसर जर्जर हो चुका है, जहां चारों तरफ बड़ी-बड़ी झाड़ियां और घास उग आई है। देखरेख न होने के कारण पार्क में लगे उपकरण गायब हो चुके हैं और अब बमुश्किल केवल एक ही झूला बचा है। स्थानीय बच्चों और बुजुर्गों के टहलने का एकमात्र सहारा यह पार्क खंडहर में तब्दील हो रहा है, जिससे क्षेत्रीय निवासियों में नगर निगम के प्रति गहरा आक्रोश है।