कानपुर के टीएसएच मैदान पर खेले जा रहे दिव्यांग क्रिकेट मैच में अपने अद्भुत जज्बे से हर किसी को हैरान करने वाले जसवंत सिंह पिछले 20 वर्षों से क्रिकेट की दुनिया में मिसाल बने हुए हैं। एक पैर और बैसाखी के सहारे मैदान पर उतरने वाले जसवंत बैसाखी के बल पर शानदार गेंदबाजी करते हैं और एक पैर पर खड़े होकर लंबे-लंबे शॉट लगाते हैं। उनका यह संघर्ष और क्रिकेट के प्रति समर्पण खेल प्रेमियों के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत है।