कानपुर के शारदानगर में ग्यारहवीं शरीफ के पावन पर्व पर बड़े पीर साहब की याद में अकीदत और एहतराम के साथ भव्य 'जुलूसे गौसिया' निकाला गया। इस अवसर पर शहर क़ाज़ी मौलाना मुश्ताक मुशाहिदी ने पैगाम-ए-अम्न देते हुए बड़े पीर हज़रत शेख अब्दुल क़ादिर जीलानी (रह.) की तालीमात और उनके दिखाए इंसानियत के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। जुलूस में बड़ी संख्या में ज़ायरीन और अकीदतमंद शामिल हुए।