मैनावती मार्ग पर बीते करीब एक साल से विकास कार्य चल रहे हैं। कभी इस सड़क को गहरी सीवर पाइपलाइन डालने के लिए खोदा गया, तो कभी पीने के पानी की पाइपलाइन डालने के लिए खोदा गया।विकास कार्यों की गति इतनी धीमी है कि एक स्थानीय निवासी ने सड़क के बीचोंबीच एक गुमटी रख दुकान बना ली है। गुमटी मालिक को पता है, अभी कई महीनों तक इस सड़क पर विकास कार्य पूरे नहीं होगें। इसीलिए उसने अपने जीवन यापन के लिए भी सड़क पर गुमटी रख दुकान खोल रखी है।