कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) द्वारा आयोजित अंडर-13 कैंप के तहत एचबीटीयू (HBTU) मैदान पर 30 चयनित खिलाड़ियों के बीच खेले गए अभ्यास मैच में केसीए-ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केसीए-बी को 8 विकेट से हरा दिया। केसीए-बी के 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए-ए की टीम ने उत्कर्ष द्विवेदी (49 रन) और कृष्णा यादव (44 रन) की उम्दा पारियों के दम पर 29.3 ओवर में आसानी से जीत हासिल कर ली।