चकेरी के श्याम नगर फेस वन केडीए कालोनी में बच्चों ने 12 फीट का रावण बनाया। 2 साल से बच्चें खुद रावण बनाते हैं और पुतला दहन करते हैं। जिसे देखने श्याम नगर के आसपास क्षेत्र के लोग आते हैं। 12 फीट का रावण विनोद, अमन, कुशाग्र, कृष्णा, रौनक, शौर्य, आशीष ने मिलकर बनाया।