कानपुर के सर्वोदय नगर स्थित एमपी मिल कम्पाउंड जी-15 में 30 वर्षीय कैटरिंग कारीगर अभिषेक गौतम द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। काम से लौटने पर जब मां उर्मिला ने बेटे का शव लटकता देखा, तो घर में चीख-पुकार मच गई। इकलौते बेटे की मौत से पिता रामबाबू, मां उर्मिला और बहनें गुड़िया व दीपाली गहरे सदमे में हैं और रो-रोकर बेहाल हैं।