फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: घाटमपुर में रात के अंधेरे में फटी नहर की पटरी, इटर्रा गांव में घुसने लगा है पानी

घाटमपुर स्थित इटर्रा गांव में नहर (बंबा) की पटरी अचानक कट जाने से हड़कंप मच गया। बंबे का तेज बहाव गांव की ओर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने रात में ही एकजुट होकर बोरी और मिट्टी डालकर पानी के बहाव को अस्थायी रूप से रोका। ग्रामीणों ने मामले की सूचना तुरंत तहसील व सिंचाई विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी है और जल्द से जल्द कटान का स्थायी समाधान कराने तथा गांव को संभावित जलभराव के खतरे से बचाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें