काकादेव के ओम चौराहे पर बीच सड़क पेशाब करने से रोकने पर शराबियों ने कारोबारी अमित कुमार को ईंट-पत्थरों से पीट-पीटकर मार डाला। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जिससे परिजनों में भारी आक्रोश है।