कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बलहापारा गांव के पास रविवार सुबह दो दिन से लापता 23 वर्षीय युवक विमल का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। मृतक पुणे में प्राइवेट नौकरी करता था और चार महीने पहले गांव आया था। शुक्रवार शाम से गायब युवक की गुमशुदगी परिजनों ने शनिवार शाम थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।