कानपुर के शास्त्री नगर सिंधी कॉलोनी स्थित संत कंवर राम मंदिर में भारतीय सिंधु सभा की ओर से अमर शहीद संत कंवर राम साहेब का बलिदान दिवस पूर्ण श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सिंधी समाज के लोगों एवं श्रद्धालुओं ने संत कंवर राम साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक अगनानी, धनराज हसीजा, सुंदर दास और ओम बदलनी समेत समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।