सोशल मीडिया पर शनिवार को पीएम मोदी और सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में युवक धमकी देता नजर आ रहा है। दावा किया गया कि वीडियो कल्याणपुर क्षेत्र का है और युवक नानकारी निवासी शिवा है। 13 सेकेंड के वीडियो में युवक अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते सुना जा सकता है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव तिवारी ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।