बुधवार देर शाम मंधना बिजलीघर के पास मंधना कुरसौली मार्ग पर एलपीजी गैस सिलेंडर लदे ट्रक की टक्कर से बड़ा बबूल का पेड़ गिर पड़ा। बबूल का पेड़ गिरने से मार्ग पूरी तरह आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। बता दें कि इसी मार्ग से करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोग आवागमन करते हैं। मार्ग अवरुद्ध होने से लोग फंसे हुए है।