दिवाली के त्योहारी सीजन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में विशेष प्रबंध किए गए हैं और अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। काशीराम अस्पताल में 10 बेड आरक्षित किए गए है। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चलती रहेंगी।