वुमन फाउंडेशन ट्रस्ट व भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को गंगा बैराज स्थित शिवदीनपुरवा में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें वायरल फीवर के मरीजों की भीड़ रही। शिवदीनपुरवा और आसपास के नौ से अधिक गांवों में संक्रामक रोगों ने पैर पसारे हैं। ट्रस्ट की संस्थापक अदिति शुक्ला ने वरिष्ठ होम्योपैथिक फिजिशियन डॉ. हेमंत मोहन, डॉ. आरती मोहन की मौजूदगी में कैंप लगाया। निशुल्क दवाइयां बांटी गईं। अखिल त्यागी, विनय आनंद, सचिन राजीव श्रीवास्तव, अनीता त्यागी, वरिष्ठ होम्योपैथिक फिजिशियन डॉ. संतोष तिवारी, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।