जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कानपुर की चार वर्षीय यशस्विनी सिंह ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। यशस्विनी ने मुख्यमंत्री को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यशस्विनी अपने बाबा अशोक सिंह राजावत, जिलाध्यक्ष, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ कानपुर देहात, और पिता अभय सिंह राजावत के साथ अक्सर गोरखपुर स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जाती हैं। इस दौरान वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करती रहती हैं।