कल्याणपुर ब्लाक के सचेंडी मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत बिनौर के मजरा लाल शाह का पुरवा में पिछले दिनों हुई निरंतर बारिश की वजह से घर की दीवार गिर जाने से गंगादुलारी पत्नी स्व. कैलाश सिंह की दबने से मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना पाकर विधायक अभिजीत सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। परिवार के दोनों बेटों शशि कुमार सिंह एवं कुलदीप सिंह को राज्य आपदा मोचन निधि द्वारा दो-दो लाख की सहायता राशि के चेक प्रदान की तथा परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया l