कल्याणपुर में बंबा रोड पर नालियां चोक होने से सीवर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। घरों के सामने पानी भरने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गंध के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद जलनिकासी की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों ने नगर निगम से नालियों की सफाई कराकर जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है।