फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आनंदेश्वर कॉरिडोर का काम शीघ्र पूरा कराने की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर महादेव मंदिर के महंतों ने गुरुवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर से मिलकर ज्ञापन सौंपा। महंतों ने आनंदेश्वर कॉरिडोर का कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की। जूना अखाड़ा के गुरु मूर्ति व आनंदेश्वर मंदिर के थानापति अत्रीवन महाराज तथा महंत वासु देवयति महाराज ने कहा कि कॉरिडोर से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस दौरान निर्माण और उससे जुड़े कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल में जूना अखाड़ा के मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार अंश, अजय पुजारी, गौरव शर्मा, अंकुर भट्ट, पुष्कर सक्सेना और अनिल साहू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें