लेबर लॉ रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से मंगलवार को अपर श्रमायुक्त कार्यालय सर्वोदयनगर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें लेबर कोर्ट और श्रम विभाग में खाली पदों पर नियुक्ति की मांग उठाई गई। कहा कि जल्द नियुक्ति नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि इस संबंध में श्रम महासंघों और एसोसिएशन ने शासन, प्रशासन को तमाम पत्र भेजे। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पीठासीन अधिकारियों के न होने से वादों की संख्या बढ़ती जा रही है। मौके पर असित कुमार सिंह, एसएएम जैदी, लाल साहब सिंह, एसके तिवारी, दिनेश वर्मा, शैलेंद्र शुक्ला, केके तिवारी, देवेंद्र सिंह, श्रीकांत मिश्रा, संजय तिवारी, आरपी सिंह आदि रहे।