कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दबौली इलाके में क्रेडिट कार्ड का बिल वसूलने गए रिकवरी एजेंट की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। दबंगों द्वारा एजेंट को बेल्ट और लात-घूंसों से पीटे जाने के बाद जबरन स्कूटी पर बैठाकर कमरे में ले जाने और करीब 2 घंटे तक बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।