बारादेवी मंदिर और मेला परिसर में नवरात्र से पहले सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे नगर स्वास्थ्य अधिकारी और वार्ड-38 के पार्षद हरिस्वरूप तिवारी उर्फ निक्कू के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद पुराने सफाई सुपरवाइजर को हटाने और नए सुपरवाइजर की नियुक्ति को लेकर हुआ है।