घाटमपुर कस्बे में कई सालों से दीपावली के बाद गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों को इकठ्ठा कर विसर्जन करने का विश्व हिन्दू परिषद का अभियान इस बार भी जारी है। ई रिक्शा से अनाउंस कर घरों से मूर्तियां ली जा रही हैं। कस्बे में पहल करने वाले लक्ष्मी नारायण उर्फ पूतू पांडेय ने बताया कि दीपावली की पूजा के बाद जगह जगह मूर्तियों को पड़े देखकर चार साल पहले उन्हें इकट्ठा कर विधि विधान से योग्य आचार्यों द्वारा विसर्जन करने की शुरुआत की थी। पहले पूरे कस्बे में घूम घुमकर मूर्तियों को इकट्ठा किया जाता है। उसके बाद कूष्मांडा मंदिर में गड्ढा करके उनका श्रद्धा भाव से विसर्जन किया जाता है। मौजूदा समय रिक्शा की गलियों में घूमते हुए नजर आ रहा है। लोगों द्वारा मूर्तियां दी जा रही हैं। इनको कूष्मांडा मंदिर परिसर में इकठ्ठा किया जा रहा है। एक सप्ताह इकट्ठा करने के बाद उनका विसर्जन किया जाएगा।