फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के बाद कहासुनी को लेकर हुई मारपीट, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

साढ़ थाना क्षेत्र के पहेवा गांव में शनिवार देर रात शराब पीने के बाद नशेबाजों के बीच कहासुनी को लेकर मारपीट हो गई। आरोप है कि साथी शराबी युवक को लात-घूंसों और रबड़ की पट्टी से जमकर पीटा गया। उसकी पीठ पर चोट के कई निशान हैं और पसलियों में सूजन आ गई। डॉक्टर ने एक्स-रे के लिए कानपुर रेफर किया है। हालांकि, उपचार के बाद घायल रविवार को घर पहुंच गया। मामले में तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। साढ़ थाना क्षेत्र के पहेवा गांव निवासी परीक्षित उर्फ उदयवीर संखवार (38) शनिवार देर शाम रक्सा गांव स्थित देसी शराब के ठेके पर शराब पीने गया था। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वहां गांव के ही गोलू मिश्रा, राहुल तिवारी और रार गांव निवासी कैंटीन संचालक कुंदन मिश्रा भी मौजूद थे। सभी ने शराब पीने के बाद गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने लात-घूंसों और रबड़ की बद्धी से परीक्षित की जमकर पिटाई कर बेसुध कर दिया। साढ़ और घाटमपुर पुलिस बल के साथ एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को सूझबूझ के साथ समझाकर शांत कराया और घायल को उपचार के लिए भीतरगांव सीएचसी पहुंचाया। घायल परीक्षित की पसलियों में सूजन होने पर चिकित्सक ने एक्स-रे के लिए कानपुर भेजा है। प्रभारी निरीक्षक के के मिश्रा ने बताया गोलू मिश्रा, राहुल तिवारी और रार गांव निवासी कैंटीन संचालक कुंदन मिश्रा के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। गोलू और राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि कुंदन की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें