कानपुर के अशोक नगर दुर्गा पूजा पार्क में साउथ कानपुर दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में 85वें दुर्गोत्सव का भव्य शुभारंभ क्षेत्रीय पार्षद पवन गुप्ता के करकमलों से हुआ। षष्ठी पूजन और देवी बोधन के साथ शुरू हुए इस उत्सव में बंगाल से आए ढाकियों की थाप, शंख और उलू ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शाम को बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसके बाद प्रसिद्ध बंगाली बैंड 'हाटिमा टिमटिम' ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। आयोजन को सफल बनाने में समिति के तमाम पदाधिकारी व सदस्य सक्रिय रहे।