फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की सांसों का सौदा दवा और स्टेंट में कमीशनखोरी का आरोप, पूर्व मंत्री ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने झांसी मेडिकल कॉलेज में दवा और हार्ट स्टेंट के नाम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मुख्य सचिव से जांच की मांग की है। पूर्व मंत्री ने कहा कि झांसी बुंदेलखंड का केंद्र बिंदु है, जहां बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। मेडिकल कॉलेज में करीब 80 प्रतिशत दवाओं की आपूर्ति की जाती है, लेकिन कई जरूरी दवाएं समय पर उपलब्ध नहीं हो पातीं। उपलब्ध होने पर भी कई दवाओं की एक्सपायरी डेट नजदीक होती है। इसके चलते मरीजों को मजबूरी में बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। प्रदीप जैन आदित्य ने आरोप लगाया कि दवाओं की खरीद में मरीजों के हित के बजाय दवा माफियाओं को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। जरूरत की सभी दवाएं मंगाने के बजाय चुनिंदा दवाओं की ही आपूर्ति की जा रही है। हार्ट स्टेंट की कीमतों पर भी सवाल उठाते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि इसकी एमआरपी करीब 11 हजार से 39 हजार रुपये तक है। अन्य अस्पतालों में बेहतर गुणवत्ता का हार्ट स्टेंट करीब 22 हजार रुपये में लगाया जा रहा है, जबकि झांसी मेडिकल कॉलेज में मरीजों से 50 से 70 हजार रुपये तक लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हार्ट स्टेंट की कीमत और उसके इस्तेमाल को लेकर पूरे देश में एक समान मानक होना चाहिए। पूर्व मंत्री ने मुख्य सचिव से मामले की जांच कराकर दवाओं और हार्ट स्टेंट की खरीद-फरोख्त में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा मरीजों को राहत दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें