जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयालगंज बाजार में शुक्रवार सुबह 22 वर्षीय विशाल यादव की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद बाजार में तनाव फैल गया। आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जौनपुर-मड़ियाहूं मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मामले में एसपी कुंवर अनुपम सिंह का बयान जारी किया गया है।