फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर प्रकाशित होने के बाद स्थानीय प्रशासन और जिम्मेदार जागे, VIDEO

अमर उजाला डिजिटल पर खबर प्रकाशित होने के बाद स्थानीय प्रशासन और जिम्मेदार हरकत में आ गए। मछलीशहर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामगढ़ स्थित मुसहर बनवासी बस्ती में महीनों से खराब पड़ा सरकारी हैंडपंप आखिरकार ठीक करा दिया गया है। हैंडपंप के चालू होने से बस्ती के लोगों ने राहत की सांस ली है। रामगढ़ की बनवासी बस्ती में करीब सात परिवारों के 30 लोग निवास करते हैं। बस्ती का एकमात्र हैंडपंप काफी समय से पूरी तरह खराब पड़ा था, जिसके चलते ग्रामीणों को भीषण पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। बस्ती के लोगों को पीने के पानी के लिए रोज आधा किलोमीटर दूर का सफर तय करना पड़ता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें