यूजीसी के नए नियमों में बदलाव, एससी-एसटी एक्ट में संशोधन, जातिगत आरक्षण के बजाय आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने और सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर ब्राह्मण एकता परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। परिषद के अध्यक्ष पंकज शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें उठाईं और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।