बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण पखवाड़ा रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली में कार्यकर्ताओं ने संतुलित आहार, बच्चों के पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। लोगों से कुपोषण दूर करने में सहयोग की अपील भी की गई।