उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। सुबह आठ बजे शुरू हुए मतदान में शुरुआती दो घंटे यानी सुबह 10 बजे तक 7.50 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले के 24 केंद्रों पर बने 33 मतदान स्थलों पर शाम चार बजे तक वोटिंग होगी, जिसमें कुल 20,999 स्नातक मतदाता अपने मताधिकारी का इस्तेमाल करेंगे। डीएम समीर और एसपी सुरेश चंद्र रावत ने जिला परिषद मतदान केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।