उरई स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर लगभग पांच-पांच मिनट के दो वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें सीनियर छात्रों द्वारा जूनियरों को कमरे में बंद कर प्रताड़ित करने और गाली-गलौज करने के आरोप हैं।