उरई जिले के मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग छात्राओं की शिकायत पर पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारी के साथ डॉक्टरों और कर्मचारियों ने जमकर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस जब बीच-बचाव कराने लगी, तो उग्र डॉक्टरों ने पुलिसकर्मियों के सामने ही पदाधिकारी पर थप्पड़ बरसा दिए और धक्का-मुक्की की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।