हाथरस में थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने थाना कोतवाली नगर में जनसमस्याएं सुनीं। उन्हें छह-सात शिकायतें मिलीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि विवादों में संयुक्त टीम से जांच और भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा।