फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सासनी के मां कंकाली मंदिर पर मंगलामुखियों ने किया भंडारा

19 अक्तूबर को सासनी में रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही घरों में कन्या लांगुरिया जिमाए गए। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा-अर्चना का सिलसिला चला। भक्तों ने घरों में अज्ञारी की और नजदीकी मंदिरों में देवी प्रतिमाओं का जलाभिषेक किया। मां कंकाली मंदिर पर मंगलामुखी बिंदिया और सूरज ने भंडारे का आयोजन किया। मंदिर में कन्या लांगुर और पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों की भीड़ लगी रही। इस दौरान पुजारी सुनील कुमार, मंगलामुखी संजना, नीतू, कुन्नू, शिवानी, शिल्पी, विश्व हिंदू परिषद के जगदीश प्रसाद शर्मा, अमित भार्गव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें