हाथरस के ऐतिहासिक लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के मेला पंडाल में ‘एक रात कन्हैया से बात’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें भक्ति, अध्यात्म और ब्रज संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। राधे-कृष्ण के भजनों, मनमोहक झांकियों और आध्यात्मिक संदेशों से पूरा मेला पंडाल भक्तिमय हो उठा।