श्रावण मास के आखिरी सोमवार को गंगाघाट से जल लाने वाले कांवड़ियों का सड़कों पर रेला उमड़ा। इस अवसर पर रविवार को कचोरा के गांव नगला सरदार में एक विशाल कांवड़िया स्वागत-सम्मान शिविर लगा। राज आयुर्वैदिक फार्मेसी प्रांगण में यह आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ आरपी सिंह ने किया। कांवड़ियों के स्वागत के लिए फार्मेसी प्रांगण में विशाल पंडाल बनाया गया। इसमें सभी कावड़ियों के लिए आराम और भोजन की व्यवस्था की गई। सुबह से शाम तक सैकड़ों कावड़ियों ने यहां भोजन किया। राज आयुर्वैदिक फार्मेसी के प्रबंध निदेशक देवेंद्र राघव, समाजसेवी उदय पुंडीर, जयपाल सिंह चौहान, सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य सोनू चौहान आदि मौजूद रहे। सेवादारों ने भी कांवड़ियों की सेवा की।