हापुड़ में परतापुर रोड पर रेलवे फाटक संख्या 85 सी पर अंडरपास निर्माण के दौरान रास्ते बंद करने के विरोध में सद्दीकपुरा के लोगों ने रविवार को हंगामा किया। लोगों ने खुदाई रुकवाकर गलियों का रास्ता खुला रखने की मांग की। सभासद हाजी जहीर, छुट्टन, शकील अहमद, आकिल और मेराजुद्दीन ने कहा कि निर्माण के दौरान मंदिर जाने वाले रास्ते सहित तीन गलियां बंद की जा रही हैं।