फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल महासभा चुनाव के नतीजे घोषित, अतुल चौकड़ायत के ग्रुप का छह सीटों पर कब्जा

अग्रवाल महासभा के चुनाव में करीब 20 घंटे तक चली मतगणना के बाद बुधवार की सुबह छह बजे रिजल्ट घोषित हुआ। जीतने वाले प्रत्याशियों और उनके समर्थको को बड़ी राहत मिली। प्रधान पद पर अतुल चौकड़ायत, उप प्रधान पर राजेंद्र गुप्ता, मंत्री पर विमेश गोयल, कोषाध्यक्ष पर शरद अग्रवाल की जीत हुई। यह सभी अतुल चौकड़ायत के महाराजा अग्रसेन ग्रुप से हैं। जीत के बाद मतगणना स्थल दीवान इंटर कॉलेज के बाहर जमकर आतिशबाजी हुई। ढोल पर सभी जमकर झूमे। चुनाव में दस में से 6 पदों पर अतुल चौकड़ायत और चार पर ललित अग्रवाल के ग्रुप के प्रत्याशियों की जीत हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें