फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गंगा एक्सप्रेसवे पर 180 की रफ्तार से दौड़ाई कार, गढ़ सीओ के सुरक्षा कर्मी का वीडियो वायरल

गंगा एक्सप्रेसवे पर एक कार को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाने का मामला सामने आया है। कार चलाने वाले व्यक्ति की पहचान गढ़ सीओ की सुरक्षा में तैनात सिपाही अंकित यादव के रूप में बताई जा रही है। सिपाही ने तेज रफ्तार से कार चलाते हुए वीडियो बनाया और उसे अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर अपलोड कर दिया। इसके बाद लोगों ने वीडियो को वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में कार की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटे दिखाई दे रही है। एक्सप्रेसवे पर इस तरह तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाना सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा माना जा रहा है। पुलिस विभाग से जुड़े कर्मचारी की इस लापरवाही को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें