फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में कटे वोट जुड़वाने के लिए बूथों पर पहुंचे कांग्रेसी, गोयना में केंद्र पर लटका मिला ताला

हापुड़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान के तहत कटी हुई वोटों को दोबारा जुड़वाने और नए मतदाताओं के नाम शामिल कराने के लिए कांग्रेस ने सक्रियता बढ़ा दी है। रविवार को जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कार्यकर्ताओं के साथ एसएसवी इंटर कॉलेज, एसएसवी डिग्री कॉलेज, बिजेंद्र आदर्श बाल इंटर कॉलेज, जैन कन्या पाठशाला, आईएमआईटी कॉलेज चितौली रोड, दीवान इंटर कॉलेज और शांति स्वरूप इंटर कॉलेज समेत कई बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मोदीनगर रोड स्थित कंपोजिट स्कूल गोयना के बूथ केंद्र के गेट पर ताला लगा मिला। वहां बीएलओ भी मौजूद नहीं था। इस पर जिलाध्यक्ष ने एसडीएम प्रेमपाल सिंह को फोन कर शिकायत दर्ज कराई। एसडीएम ने लापरवाही मिलने पर संबंधित बीएलओ को चिन्हित कर हटाने और दूसरे कर्मचारी को जिम्मेदारी देने का आश्वासन दिया। राकेश त्यागी ने कार्यकर्ताओं और बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) को घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच करने व पात्र लोगों के नाम जुड़वाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नए मतदाता ईसीआईएनईटी एप के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए फोटो, आधार कार्ड अथवा अन्य मान्य पहचान पत्र अपलोड करना होगा। परेशानी होने पर दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से भी मदद ली जा सकती है। जिला महासचिव व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग ने बताया कि 28 और 29 नवंबर को भी नाम जुड़वाने के लिए विशेष अवसर हैं। उन्होंने पात्र मतदाताओं से निर्धारित तिथियों पर बूथों पर पहुंचकर आवेदन करने की अपील की। इस दौरान विकास दयाल, कपिल शर्मा, सुशांत सिंह, विनोद कुमार, दिनेश कुमार, इकबाल प्रधान, गोपाल भारती और महबूब अली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें