खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार की रात को गढ़मुक्तेश्वर स्थित शिव फूड प्रोडक्ट्स के निर्माण स्थल पर जांच की। डीएम के निर्देश पर सहायक आयुक्त द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। टीम ने संदेह और पंजीकरण व निर्माण में भिन्नता मिलने पर दो अलग-अलग नाम से पैक कुकिंग मीडियम (माइल्ड फैट या वेजिटेबल फैट घी) और एक खुले तैयार पदार्थ समेत तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। इसके अलावा करीब 4.70 लाख रूपए का 752 लीटर कुकिंग मीडियम जब्त कर सीज करते हुए कारोबारी की अभिरक्षा में दिया गया। वहीं, निर्माण स्थल की कमियां दूर करने के लिए सुधार का नोटिस दिया गया है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।