शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर शनिवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही दर्शन के लिए कतारें लग गईं, जो देर रात तक जारी रहीं। भक्तों ने नारियल, चुनरी और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने अष्टभुजी देवी और काली खोह स्थित मां काली के दरबार में भी मत्था टेका। सुरक्षा के लिए मेला क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा।