दिल्ली से महोबा जा रही की बस में नोएडा के पास लगी भीषण आग में जान गंवाने वाले राठ क्षेत्र के दोनों यात्रियों के शव शुक्रवार सुबह उनके पैतृक निवास पहुंचे। मृत इंजीनियर मयंक गुप्ता और सरोज गुप्ता के शव राठ पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चीख-पुकार के बीच पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई और सैकड़ों नम आंखों ने दोनों को अंतिम विदाई दी।