फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोंडा में एमएलसी चुनाव में सुबह की रफ्तार सुस्त, 10 बजे तक सिर्फ 13.83% वोटिंग

स्नातक/शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को जिले में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ, लेकिन सुबह के दो घंटों में मतदाताओं में खासा उत्साह नहीं दिखा। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी प्रातः 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार जिले के 12 मतदान केंद्रों पर कुल 2805 मतदाताओं में से केवल 388 मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यानी औसत मतदान 13.83% ही रहा।चौंकाने वाली बात यह है कि महिला मतदाताओं की भागीदारी बेहद कम रही। कुल 872 महिला मतदाताओं में से सिर्फ 80 ने ही 10 बजे तक वोट डाला, जबकि 1933 पुरुष मतदाताओं में से 308 पुरुषों ने वोट किया। मतदान के बाद बाहर निकले मतदाताओं ने कहा कि इस बार सेवा सुरक्षा व पुरानी पेंशन के मुद्दे पर उन्होंने अपना समर्थन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें